Quantcast
Channel: Bundelkhand Research Portal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 205

बुन्देलखण्ड क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल (Bundelkhand region's major tourist destinations)

$
0
0

बुन्देलखण्ड क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल (Bundelkhand region's major tourist destinations)


बुन्देलखण्ड क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल :

1- राजापुर( बांदा) --- रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म स्थली

2- चित्रकूट --- भगवान श्री राम की वनस्थली एवं बुन्देलखण्ड की धर्म स्थली

3- कालपी (जालौन) --- महर्षि वेदव्यास जी का आश्रम, भगवान नरसिंह का अवतार क्षेत्र, वीरबल की जन्म स्थली

4- झांसी --- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की कर्म स्थली

5- महोबा ---वीर आल्हा ऊदल की कर्म स्थली

6- उरई (जालौन) --- मामा माहिल का स्थान

7- कालिन्जर --- शेरशाह सूरी का मकबरा, नीलकंठ मंदिर, अजेय दुर्ग, शैलचित्र

8- ओरछा--- रामराजा सरकार का सिध्द मंदिर, महाराजा वीर सिंह जू देव द्वारा निर्मित दुर्ग, जहांगीर महल, लाला हरदौल का स्थान

9- अजयगढ --- राजा अजय पाल द्वारा निर्मित दुर्ग, अमन महल

10- ग्वालियर --- मोतीमहल, जयविलास महल, गुजरी महल, तानसेन व मुहम्मद गौस खां का मकबरा

11- खजुराहो --- शिल्पकला युक्त मंदिर विश्व धरोहर

12- दतिया --- पीताम्बरा सिद्धेश्वर पीठ

13- गुना --- गुफाएं

14- गढकुण्डार --- राजा खेतसिंह खंगार का अजेय दुर्ग

15- मैहर --- शारदा माता का भव्य स्थान

16- उनावबाला जी दतिया --- प्रसिद्ध सूर्य मंदिर

17- सोनागिरी --- जैन मंदिरो का अद्भुत स्थान

18- मऊ सहानियां छतरपुर --- महाराज छत्रसाल का संग्रहालय

19- कुण्डेश्वर टीकमगढ --- प्रसिद्ध शंकर भगवान का मंदिर

20- पन्ना --- नेशनल टाईगर रिजर्व,

इसके अतिरिक्त चरखारी, पांडवफाल, देवगढ, द्रोणागिरी, नैनागिरी, पनगरा, हमीरपुर, ललितपुर, भूरागढ बांदा, बिजावर, सरीला, टीकमगढ़ आदि दर्शनीय स्थल हैं। ये स्थान आज भी ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजे हुये हैं। इन सभी स्थलों का इतिहास में बहुत महत्व है।

By: Vikram Tomar


Viewing all articles
Browse latest Browse all 205